अरे बाप रे ये तो गजब ही हो गया! सिर्फ 200 दुल्हनों के लिए टूट पड़े हजारों दूल्हे
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:50 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:50 AM
केरल के कन्नूर जिले की पय्यवूर ग्राम पंचायत ने जब आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं की मदद के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इसका इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। पंचायत की इस सामाजिक पहल का नाम रखा गया ‘पय्यवूर मंगलम लेकिन जब रजिस्ट्रेशन शुरू हुए तो नतीजे चौंकाने वाले थे। Viral News
जहां महज 200 लड़कियों ने विवाह के लिए आवेदन किया वहीं 3,000 से ज्यादा युवकों ने शादी के लिए पंजीकरण करा दिया। भारी अंतर देखते हुए पंचायत को पुरुषों का रजिस्ट्रेशन रोकना पड़ा और अब केवल महिलाओं के आवेदन लिए जा रहे हैं।
क्यों शुरू की गई ये पहल?
पंचायत का मकसद था ऐसे पुरुषों और महिलाओं की शादी कराना जो आर्थिक परेशानियों या सामाजिक वजहों से विवाह नहीं कर पा रहे थे। सामूहिक विवाह के जरिए न केवल खर्च घटेगा, बल्कि शादी की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी। इच्छुक युवक-युवतियां पंचायत द्वारा जारी फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के पंजीकरण सिंगल्स वीमेन वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से लिए जा रहे हैं। फॉर्म सोशल मीडिया और पंचायत ऑफिस दोनों जगहों से मिल रहे हैं।
पंचायत अध्यक्ष का क्या कहना है?
पय्यवूर पंचायत अध्यक्ष साजू जेवियर ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है कि कोई भी आर्थिक तंगी के कारण अपना घर बसाने से वंचित न रहे। हम सभी धर्मों और जातियों के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का मौका दे रहे हैं।”
चूंकि युवतियों की संख्या बेहद कम है और युवक हजारों की संख्या में आवेदन दे चुके हैं, इसलिए पंचायत ने फिलहाल पुरुषों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। अब प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाए ताकि संतुलन बनाया जा सके और समारोह को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके। Viral News