वेंटीलेटर के काम न करने से 4 नवजात बच्चों की मौत , छत्तीसगढ़ के अस्पताल में हुई ये लापरवाही
भारत
RP Raghuvanshi
05 Dec 2022 07:03 PM
बात रविवार देर रात की है , रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गयी थी। इसके चलते वेंटीलेटर बंद हो गया और चार नवजात बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद अस्पताल में चारो तरफ अफरा तफरी मच गयी , बच्चों के परिवार वालों ने अस्पताल में खूब जमकर हंगामा किया
छत्तीसगढ़ से लापरवाही का एक काफी बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर बंद होने से 4 बच्चों की मौत हो गयी। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने वहां पर जानकर हंगामा किया और अस्पताल के प्रशासन को इस बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात की है। रात को अस्पताल में किसी तरह से बिजली बंद हो गयी थी और इसके चलते वेंटीलेटर बंद हो गया और चार बच्चों की मौत हो गयी। इसके बाद अस्पताल में बुरी तरह अफरा तफरी मच गयी।