हैदराबाद में गोदाम की इमारत में भीषण आग में झुलस कर 6 लोगों की मौत
हैदराबाद में एक गोदाम की इमारत में भीषण आग में झुलस कर 6 लोगों की मौत ।
Hyderabad News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:31 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:31 AM
Hyderabad News : हैदराबाद में एक गोदाम की इमारत में भीषण आग में झुलस कर 6 लोगों की मौत ।
हैदराबाद में एक कार की रिपेयरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. घटना हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में हुई. यहां एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था. इस दौरान ही पास में रखे केमिकल में आग लग गई.
हैदराबाद में एक गोदाम की इमारत में भीषण आग में झुलस कर 6 लोगों की मौत
देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है तो वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल विभाग को लगी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल आग को बुझाकर यह यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां कोई और तो नहीं फंसा हुआ है.