आज शेयर बाजार में Aditya Infotech Limited की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। लिस्टिंग से पहले ही इस आईपीओ ने बाजार में जोरदार हलचल मचा दी है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के आंकड़ों की मानें तो ये स्टॉक निवेशकों के लिए मुनाफे की बारिश कर सकता है। लिस्टिंग से पहले मंगलवार सुबह 7:30 बजे तक Aditya Infotech का GMP ₹305 प्रति शेयर पर पहुंच गया। कंपनी का प्राइस बैंड ₹640 से ₹675 प्रति शेयर था। ऐसे में अगर यह शेयर ₹980 के आस-पास लिस्ट होता है, तो निवेशकों को 45% तक का मुनाफा हो सकता है। IPO
IPO को मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स
इस IPO को निवेशकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। यह 29 जुलाई को खुला और 31 जुलाई को बंद हुआ। आखिरी दिन तक इसे कुल 100 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। QIB (Qualified Institutional Buyers) कैटेगरी: 133 गुना, NII (Non-Institutional Investors): 72 गुना, रिटेल इन्वेस्टर्स: 50.87 गुना। आईपीओ के तहत कंपनी ने 1,92,59,258 शेयर जारी किए थे जबकि निवेशकों ने 1,13,00,92,216 बोलियां लगाईं। इसके अलावा कंपनी ने एंकर निवेशकों से भी 582 करोड़ रुपये जुटाए।
इश्यू साइज और फंड का उपयोग
Aditya Infotech का कुल आईपीओ साइज ₹1300 करोड़ रहा। इसमें ₹500 करोड़ के नए इक्विटी शेयर (Fresh Issue) शामिल थे। साथ ही ₹800 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बिक्री के लिए रखे गए थे। कंपनी ने कहा है कि इस फंड का उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।
GMP के हिसाब से कितना मुनाफा?
आईपीओ के तहत कंपनी ने 22 शेयरों का लॉट साइज तय किया था। अपर प्राइस बैंड ₹675 के हिसाब से, एक लॉट के लिए निवेशकों को ₹14,850 का निवेश करना पड़ा। अगर शेयर ₹980 पर लिस्ट होता है, जैसा कि GMP इशारा कर रहा है, तो प्रति शेयर ₹305 का फायदा होगा। Aditya Infotech का आज का डेब्यू निवेशकों के लिए बेहद खास हो सकता है। IPO लिस्टिंग के साथ ही अगर बाजार की स्थितियाँ स्थिर रहीं और GMP सही साबित हुआ, तो निवेशकों को महज एक दिन में 45% तक का रिटर्न मिल सकता है।
Aditya Infotech IPO ने लिस्टिंग से पहले ही उम्मीदों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। GMP के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आज का दिन निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अब देखना होगा कि ये आईपीओ मार्केट डेब्यू पर भी उतनी ही चमक दिखा पाता है या नहीं जितनी इसने ग्रे मार्केट में दिखाई है।