एमपी में किन्नरों के बीच आपसी विवाद ने लिया गंभीर रूप, 24 ने एक साथ पीया फिनाइल
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:32 AM
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नंदलालपुरा इलाके में किन्नरों के आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गुरुवार को एक ही गुट के करीब 24 किन्नरों (transgender) ने बंद कमरे में सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया इसके कारणइलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पंढरीनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सभी को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। — इंदौर न्यूज
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। हाल ही में इसी विवाद की पृष्ठभूमि में एक किन्नर (transgender) के साथ दो मीडियाकर्मियों द्वारा कथित कुकर्म का मामला भी सामने आया था, जिसने मामले को और गरमा दिया। पूर्व में इस विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी के तबादले के बाद एसआईटी निष्क्रिय हो गई, जिससे विवाद और बढ़ता गया। इस तनावपूर्ण माहौल ने अंततः किन्नरों के एक गुट को यह सामूहिक आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में किन्नर (transgender) एक साथ फिनाइल पीने जैसे कदम पर क्यों पहुंचे।फिलहाल, एमवाय अस्पताल में सभी किन्नरों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।