
Delhi Malviya Nagar Murder : दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिरफिरे शख्स ने लड़की पर रॉड से हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवती की मौके पर ही मौत हो गई है।
Delhi Malviya Nagar Murderराजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कॉलेज के बाहर युवती पर रॉड से हमला किया गया। इस हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस वारदात की जगह पहुंच गई है। हत्या में इस्तेमाल रॉड भी घटनास्थल पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। हत्या का आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है।
साउथ डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि यह घटना पार्क के अंदर हुई। मृतक युवती कॉलेज की छात्रा थी। युवती अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले है।
बताया जा रहा है कॉलेज के बाहर लड़की पर किसी शख्स ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद लड़की बुरी तरह घायल हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती के शव के पास ही एक लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि युवती पर रॉड से हमला किया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस अभी जाँच में जुटी है। Delhi Malviya Nagar Murder