Advertisement
Advertisement

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा गांव फर्नीचर मार्केट (Furniture Market) के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए आसपास की जिले की गाडिय़ां मौके पर बुलाई गई और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जबकि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।
Ghaziabad News :
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए जनपद की 9 गाडिय़ां, नार्थ इंडिया मॉल, आईजीएल व गौतमबुद्धनगर से 2 गाडिय़ा मंगाई गई। सुबह 8 बजे तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। प्लास्टिक के गोदाम में रुक रुक कर आग जल रही थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। Ghaziabad News :