Aam Admi Party:संजय सिंह का 10 जनवरी को नोएडा में रोड शो
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:16 PM
नोएडा । 10 जनवरी को आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party)के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh)नोएडा(Noida) में रोड शो करेंगे। वही जीवन में जनसभा को संबोधित करेंगे।आम आदमी पार्टी के एक उच्च पदस्थ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर जहां भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी तूफानी रैली कर रही है। वही आम आदमी पार्टी भी इसमें पीछे नहीं है। इसी के मद्देनजर 10 जनवरी को आम आदमी पार्टी द्वारा नोएडा में रोड शो किया जाएगा तथा जेवर में एक विशाल रैली की जाएगी।
बता दें कि नोएडा में पंकज अवाना को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया। वहीं दादरी विधानसभा क्षेत्र से संजय चेची को प्रभारी तथा प्रत्याशी बनाया गया है। तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों ने गांव-गांव तथा सेक्टरों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वहीं पार्टी के बड़े नेता भी अब तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो एवं जनसभा की तैयारी कर रहे हैं।