AAP विधायक पठानमाजरा पुलिस हिरासत से भागा, इलाके में तनाव
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:44 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:44 AM
पंजाब के सनौर से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन्हें हाल ही में हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें लोकल थाने ले जाया जा रहा था तो पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। Harmeet Singh Pathanmajra
पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश
पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान विधायक पठानमाजरा और उनके साथी दो अलग-अलग वाहनों स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है लेकिन पठानमाजरा स्कॉर्पियो में अभी भी फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
इस मामले में पठानमाजरा ने एक फेसबुक वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली की AAP टीम पंजाब में राज कर रही है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। यह वीडियो राजनीतिक विवाद को और हवा दे सकता है। पुलिस और प्रशासन इस गंभीर घटना को लेकर अलर्ट है और शीघ्र फरार विधायक को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
हरमीत पठानमाजरा का फेसबुक वीडियो में आरोप
पंजाब के सनौर से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक फेसबुक वीडियो में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दिल्ली की AAP टीम पंजाब में अपने दबदबे के साथ राज कर रही है और स्थानीय आवाज़ों को दबाया जा रहा है। पठानमाजरा ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि पंजाब की जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनके विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही है।
शुरू की गई छापेमारी
हाल ही में पठानमाजरा ने पंजाब सरकार की बाढ़ राहत कार्यों पर भी तीखी आलोचना की थी। इस आलोचना के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई जिससे उनकी सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में बताया कि पठानमाजरा की फरारी के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश तेजी से जारी है। पुलिस ने इलाके में सघन जांच और छापेमारी शुरू कर दी है ताकि फरार विधायक को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए।
इस घटना ने पंजाब की राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है जहां कई पार्टियां और नेता इस मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। अब देखना यह है कि पठानमाजरा की गिरफ्तारी और इस मामले की आगे की जांच में क्या खुलासे होते हैं।