विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को जब से आप ने राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया है तब से रोज नई मुसीबत सामने आ रही है।

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को जब से आप ने राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया है तब से रोज नई मुसीबत सामने आ रही है। बुधवार को राघव चड्ढा को लेकर पंजाब सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के द्वारा आप के सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा व्यवस्था को हटा दिया गया है। पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा दे रखी थी। पंजाब सरकार ने वह सुरक्षा व्यवस्था समाप्त कर दी है। Raghav Chadha
आप नेता राघव चड्ढा को लेकर एक और बड़ी बात सामने आई है। बड़ी बात यह है कि पंजाब सरकार के द्वारा राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस लेने के बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार की तरफ से राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा कवच देने की तैयारियां चल रही हैं। जब तक केन्द्र सरकार की सुरक्षा राघव चड्ढा को नहीं मिल जाती तब तक दिल्ली सरकार उन्हें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करेगी। बताया गया है कि दिल्ली सरकार के निर्देश पर राघव चड्ढा की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। Raghav Chadha
चेतना मंच ने पहले ही खुलासा किया था कि राघव चड्ढा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ डील हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बयान दिया है कि राघव चड्ढा कम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं। अब जिस प्रकार भाजपा की केन्द्र सरकार तथा दिल्ली की सरकार राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा प्रदान कर रही है उससे साफ जाहिर है कि राघव चड्ढा की भाजपा के साथ ‘‘दोस्ती” हो गई है। इस ‘‘दोस्ती” का अर्थ यह है कि राघव चड्ढा का भाजपा में शामिल होना तय है। राज्यसभा की सीट बनाए रखने के लिए भाजपा में शामिल होने की विधिवत घोषणा राघव चड्ढा अभी नहीं करेंगे। Raghav Chadha
जो Z+ सुरक्षा व्यवस्था राघव चड्ढा से वापस ली गई है उसके विषय में भी जानना जरूरी है। आपको बता दें कि भारत में Z+ सुरक्षा VVIP को दी जाने वाली सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है। जिस VVIP को Z+ सुरक्षा व्यवस्था दी जाती है उसकी सुरक्षा में NSG कमांडों सहित 55 पुलिसकर्मी 24 घंटे के लिए तैनात रहते हैं। साथ ही Z+ सुरक्षा मिलने वाले VVIP के काफिले में सुरक्षाकर्मियों की एस्कार्ट तथा पायलट गाड़ी भी तैनात रहती है। इस प्रकार Z+ सुरक्षा के घेरे में रहने वाले व्यक्ति का VVIP वाला रूतबा दूर से ही नजर आ जाता है। Raghav Chadha
विज्ञापन