
AC Cabins for Truck Drivers : भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। फैसला यह है कि सामान ढोने के लिए सड़कों पर दौड़ने वाले सभी ट्रकों में ड्राईवरों के लिए एसी केबिन होना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार ने अपने इस बड़े फैसले की अधिसूचना भी जारी कर दी है। तय किया गया है कि एक अक्टूबर 2025 से N-2 तथा N-3 श्रेणी के सभी ट्रकों में एसी केबिन लगाए जाएंगे।
यह फैसला भारत सरकार के सड़क तथा परिवहन मंत्रालय ने किया है। भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय (Road Transport Ministry) के मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी हैं। नितिन गडकरी ने यह फैसला किया है कि ट्रक ड्राईवरों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रकों में ऐसी केबिन लगाए जाएंगे।
एसी केबिन में बैठकर ही ट्रक ड्राईवर ट्रक चलाएंगे। यह फैसला एक सामाजिक संगठन द्वारा ट्रक ड्राईवरों की समस्याओं तथा ट्रकों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
भारत सरकार ने इस फैसले का लागू करने के लिए सभी ट्रक निर्माता कंपनियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि एक अप्रैल 2025 से भारत की सड़कों पर आने वाले N-2 व N-3 श्रेणी के सभी ट्रकों में एसी केबिन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह काम ट्रक निर्माता कंपनियों को ही करना होगा।
ट्रक निर्माता कपंनियां एसी केबिन लगाने का काम ट्रक के चेसिस पर बॉडी बनाने वाली कंपनी के जिम्मे नहीं लगा सकती हैं। इस फैसले से ट्रकों की बॉडी बनाने वाली कंपनियों का काम बंद हो जाएगा। एसी केबिन लगाने के कारण ट्रक निर्माता कंपनी खुद ही बॉडी बनाने का काम भी करेंगी। भारत सरकार का यह बड़ा फैसला N-2 तथा N-3 श्रेणी के नए बनने वाले सभी ट्रकों पर लागू होगा।
N-2 श्रेणी में उन भारी माल वाहक वाहनों को रखा जाता है जिन वाहनों का वजन साढ़े तीन टन से लेकर 12 टन तक होता है। N-3 श्रेणी में वे माल वाहक आते हैं जिनका कुल वनज 12 टन या उससे अधिक होता है। भारत सरकार के नए फैसले में इन दोनों श्रेणियों के ट्रकों में एसी केबिन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।