ACCIDENT IN MP: जीप के खाई में गिरने से चार की मौत, 10 घायल
ACCIDENT IN MP
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:13 PM
ACCIDENT IN MP: छिंदवाड़ा (मप्र)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक जीप के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।
ACCIDENT IN MP
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि यह हादसा छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर जुन्नारदेव के अंतर्गत गोरख घाट के समीप हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग होशंगाबाद की सीमा पर आयोजित पचमढ़ी मेले में शामिल होने जा रहे थे।
उइके ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मी उइके (16), सचिन उइके (10), किशन कड़वे (40) एवं हेमेंद्र कड़वे के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी अन्य लोगों का सामुदायिक केंद्र में इलाज जारी है।