Accident : पड़ोसियों के साथ मेला देखने गए बच्चे की करंट से मौत, तीन साल का बच्चा झुलसा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:31 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। शहर में लगे मेले (fair) में एक ऐसी घटना हो गई, जिससे हाहाकार मच गया। सम्राट मिहिर भोज पार्क (Samrat Mihir Bhoj Park) में झूला झूलने दौरान करंट से 12 साल के बच्चे की मौत (12 year old child died due to current) हो गई। उसका नाम हर्षित (Harshit) था। जबकि एक अन्य बच्चा करंट से झुलस गया। उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बीटा-दो थाना क्षेत्र के अल्फा-2 के सम्राट मिहिर भोज पार्क में गणेश महोत्सव चल रहा है। वहां मेला भी लगा है। ग्रेटर नोएडा के बिरोड़ी गांव में किराये पर रहने वाला हर्षित (12) अपने पड़ोसियों के साथ गुरुवार की रात मेला देखने आया था। उसके माता-पिता बाहर गए थे। मेले में 12 साल का हर्षित गोद मे तीन साल के प्रियांश को लेकर झूला झूल रहा था। झूलने के बाद बच्चे नीचे उतरने लगे, उसी दौरान झूला (बच्चों की ट्रेन) की सीढ़ी में करंट उतर आया। करंट ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान छोटे बच्चे को उसने फेंक दिया। आनन-फानन में झूला को बंद किया गया। लेकिन, तब तक हर्षित बुरी तरह झुलस चुका था। दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन वर्षीय बच्चा खतरे से बाहर है।
हर्षित के पिता का नाम धर्मेद्र है। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल वे ग्रेटर नोएडा के बिरौंड़ी गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं। गुरुवार को हर्षित के पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। हर्षित की मां राजस्थान खाटू श्याम जी मंदिर गई हुई थी। इसीलिए हर्षित अपने पड़ोसियों के साथ मेले में घूमने के लिए आया था। हर्षित दो भाइयों में सबसे छोटा था।
बीटा-2 कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि झूले में करंट उतरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। फिलहाल मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मेले में मौजूद सभी झूले को बंद करा दिया गया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।