रामगढ़ में दलित युवती से रेप कर उसकी फिल्म बनाने वाला गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:59 AM
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दलित युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार (Dalit Girl Rape) करने और उसका (उस कृत्य का) वीडियो बनाने को लेकर 25 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र की 19 वर्षीया एक दलित युवती (Dalit Girl) ने पुलिस में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी कि कुंद्रु गांव के 25 वर्षीय मोहम्मद हसनैन ने उसके साथ दोस्ती की और नजदीकी बढ़ाकर जबरन उससे बलात्कार किया.
दलित आवाज वेबसाइट के अनुसार, पीडि़ता का आरोप है कि इतना ही नहीं मोहम्मद हसनैन ने अपने इस कुकृत्य की वीडियो भी बनायी तथा वीडियो दिखा कर उसे बार-बार धमकाने लगा तथा उससे बार-बार यौन संबन्ध बनाने की कोशिश करने लगा.
परेशान होकर युवती ने सोमवार को पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को आज भारतीय दंड संहिता और आइटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया.