गाजियाबाद में लोहा कर्मचारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेंट ने लोहा कर्मचारी से लूट करने वाले बदमाश को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:16 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेंट ने लोहा कर्मचारी से लूट करने वाले बदमाश को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चौधरी मोड़ के पास धोबी घाट पर चेकिंग के दौरान बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
4 नवंबर को लूट की घटना को दिया था अंजाम
बता दे पकड़ा गया बदमाश 4 नवंबर को लोहा कर्मचारी से लूट करने के मामले में संलिप्त था और सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर धोबी घाट की तरफ उसका पीछा करने के लिए अपनी टीम बैठा दी। दो बदमाश जब धोबी घाट की तरफ से जा रहे थे तो शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन दोनों बाइक सवार बदमाशों ने रुकने की बजाय उल्टा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने मुठभेड कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
डीपी निपुण अग्रवाल ने मुठभेड़ की जानकारी दी
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात चौधरी मोड़ के पास एक बदमाश के गुजरने की सूचना मिली थी। इसलिए इलाके में पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी थी। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशो को रोकने की कोशिश की दोनों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ करके बदमाश को घायल कर लिया और दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। यह मुठभेड़ धोबी घाट के पास हुई। बदमाश की पहचान कवि नगर निवासी मनोज के रूप में हुई है पुलिस ने उसके अन्य साथियों की जांच शुरू कर दी है।
मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।