Action : आतंक पर वार : आतंकी की पत्नी समेत चार लोगों को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:26 PM
Jammu : जम्मू। घाटी में आतंक पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने अब उन लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो सरकारी नौकर हैं, लेकिन उनका रिश्ता आतंकियों के साथ है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऐसे ही चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें एक आतंकी बिट्टा कराटे की पत्नी और सैयद सलाउद्दीन का बेटा शामिल है। इन सभी को टेरर इकोसिस्टम में संलिप्त पाया गया है।
जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के टॉप आतंकवादी फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे की पत्नी अस्सबाह-उल-अर्जमंद खान जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा में अधिकारी थी और ग्रामीण विकास निदेशालय में कार्यरत थी। वहीं, सैयद सलाउद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक था। सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सरगना है। इसके अलावा जिन दो लोगों को बर्खास्त किया गया है, उनमें कश्मीर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक डॉ. मुहीत अहमद भट्ट और इसी विश्वविद्यालय का सहायक प्रोफेसर हुसैन कादरी शामिल है। बिट्टा के आईएसआई के अलावा कई आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध हैं। वह कट्टर अलगाववादी नेता भी है।
एक अधिकारी बताया कि चारों कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है, जिसमें सरकार को बिना किसी जांच के अपने कर्मचारी को निष्कासित करने की शक्ति प्राप्त है। अधिकारियों ने बताया कि फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे इस समय टेरर फंडिंग मामले में न्यायिक हिरासत में है।