Action on Corruption : सांसद निधि में घपले के आरोपी असम चार बड़े अफसर निलंबित
Assam suspended four senior officers accused of scam in MP fund
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:59 PM
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने आरोपों की जांच की थी, जिसमें 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्यसभा सदस्य अजीत कुमार भुइयां की सांसद निधि की राशि के इस्तेमाल और कार्यों के निष्पादन में ‘अनियमितताओं और विसंगतियों’ का पता चला था।
गुवाहाटी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड) के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में वित्तीय घपले के मामले में असम सिविल सेवा के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने आरोपों की जांच की थी, जिसमें 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्यसभा सदस्य अजीत कुमार भुइयां की सांसद निधि की राशि के इस्तेमाल और कार्यों के निष्पादन में ‘अनियमितताओं और विसंगतियों’ का पता चला था।
एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि चारों आरोपी अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक, गृह और राजनीतिक विभाग में उप सचिव और कामरूप महानगर के अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक आयुक्त शामिल हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।