Action on Terrorist : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हिज्बुल आतंकवादी की संपत्ति कुर्क
Hizbul terrorist's property attached in Baramulla, Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
03 Mar 2023 08:44 PM
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बासित अहमद रेशी की संपत्ति गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत शुक्रवार को कुर्क कर ली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Action on Terrorist
अधिकारियों ने कहा कि रेशी सीमा पार से कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था। इन दिनों वह पाकिस्तान में है। पिछले साल अक्टूबर में केंद्र द्वारा जारी एक अधिसूचना के माध्यम से उसे यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ कश्मीर घाटी में इस तरह की यह दूसरी कार्रवाई है।
Action on Terrorist
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी मुश्ताक अहमद जरगर की संपत्ति कुर्क की थी, जिसे 1999 में अपहृत इंडियन एयरलाइंस के विमान के बंधक यात्रियों को सकुशल छुड़ाने के बदले में दो अन्य आतंकवादियों के साथ रिहा किया गया था। जरगर उर्फ ‘लत्राम’ 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण सहित आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांछित था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।