
अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन ही पीएम मोदी राजकोट एम्स पहुंचेगे और रेस कोर्स मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम एयरपोर्ट से एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पहले द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सुदामा सेतु पार करने के बाद पंचकुई बीच एरिया पर पहुंचे, जिसके बाद पीएम ने स्कूबा डाइविंग करना शुरू कर दिया। पीएम ने यहां नौसेना के जवानों के साथ स्कूबा डाइविंग की।