Agartala News : दूसरी बार त्रिपुरा पहुंचे भाजपा प्रभारी,बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dr Mahesh Sharma in Agartala
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:49 PM
Agartala News : अगरतला/नोएडा । भारतीय जनता पार्टी के त्रिपुरा प्रदेश के प्रभारी उत्तर प्रदेश के सांसद गौतमबुद्धनगर से डा. महेश शर्मा दूसरी बार त्रिपुरा पहुंचे। त्रिपुरा पहुचने पर उनका एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
Agartala News :
प्रदेश प्रभारी डॉ महेश शर्मा ने त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिपाहिजला उत्तर जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर भाजपा त्रिपुरा प्रदेश के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, प्रदेश संगठनमंत्री फनेन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नबादल बनिक की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उसके बाद प्रभारी ने उत्तर सिपाहजला जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
त्रिपुरा राज्य में आगामी वर्ष 2023 फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिपाहिजला उत्तर जिला में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, संगठन मंत्री फनेन्द्रनाथ शर्मा व जिलाध्यक्ष गौरांग भौमिक अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को भी डॉ महेश शर्मा ने संबोधित किया।
हुई एक अहम बैठक :
इस बीच भाजपा नेताओं की एक अहम बैठक भी आयोजित की गयी । इस बैठक में आगामी दिनों की सांगठनिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा,प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव भट्टाचार्य, राज्य प्रभारी डॉ. महेश शर्मा , महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री बिप्लब कुमार देब , केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक, मंत्री श्री रतन लाल नाथ , मंत्री श्री राम प्रसाद पॉल , मंत्री श्री सुशांत चौधरी और मेयर श्री दीपक मजूमदार मौजूद थे ।
[caption id="attachment_37716" align="alignnone" width="1080"] Dr Mahesh Sharma meeting with BJP leaders in Tripura[/caption]