Agriculture News : बदलेंगे किसानों को सब्सिडी जारी करने के नियम : केंद्रीय मंत्री
Rules for issuing subsidy to farmers will change: Union Minister
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:22 AM
मैंगलुरु। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के संबंध मे नए दिशा-निर्देश जारी करेगी।
मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सब्सिडी का एक बड़ा हिस्सा ट्रैक्टर की खरीद के लिए अलग रखा गया है, जबकि किसान अपने दैनिक कार्य के लिए आवश्यक अन्य कृषि मशीनरी और उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने पुत्तूर में विवेकानंद कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय कृषि मशीनरी मेले के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
Agriculture News : Union Minister of State for Agriculture and Farmers Welfare Shobha Karandlaje
मंत्री ने युवाओं से नारियल से मूल्य संवर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए नए तरीके तलाशने को कहा। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि सुपारी और नारियल उत्पादक ताड़ के पेड़ लगा सकते हैं, क्योंकि देश में ताड़ के तेल की मांग है, जिसे फिलहाल आयात किया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि किसानों को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।