Ahmedabd- गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट टूटने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद (Ahmedabad) में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की एक 7 मंजिला इमारत से लिफ्ट नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में 8 लोग सवार थे। इनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।