स्विच बंद किया?" "नहीं!" – अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कॉकपिट की बातचीत ने खोले चौंकाने वाले राज!
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:19 AM
एयर इंडिया प्लेन क्रैश: 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गई। यह हादसा दोपहर 1:38 बजे विमान के उड़ान भरने के बाद हुआ और महज़ 1:40 बजे, यानी लगभग 30 सेकेंड के भीतर विमान एक मेडिकल हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में 270 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू के सदस्य शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस दुर्घटना में जीवित बच सका।
कॉकपिट की बातचीत में सामने आया बड़ा खुलासा
12 जुलाई को जारी हुई एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली जानकारी कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से सामने आई। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए। उस समय एक पायलट ने दूसरे से पूछा – "स्विच बंद किया?", जवाब मिला – "नहीं!"। इस छोटी सी बातचीत ने पूरे हादसे की गंभीरता और अनजाने कारणों की ओर इशारा किया।
कैसे बंद हुए दोनों इंजन?
रिपोर्ट में बताया गया कि फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही ईंधन का फ्यूल कटऑफ स्विच चालू स्थिति से बंद की स्थिति में चला गया। दोनों इंजनों को ईंधन मिलना अचानक बंद हो गया और वे एक-एक कर के बंद हो गए। फ्यूल लीवर के कटऑफ में बदलने से यह टेक्निकल फेलियर हुआ, जो संभवतः मानवीय गलती या सिस्टम एरर का परिणाम था।
क्या इंजन को दोबारा चालू करने की कोशिश हुई?
जांच में सामने आया कि पायलट्स ने इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की थी। N1 या इंजन 1 कुछ हद तक स्टार्ट हो गया था, लेकिन इंजन 2 क्रैश से पहले चालू नहीं हो पाया। दुर्भाग्य से विमान की ऊँचाई इतनी कम थी कि दोबारा पावर पाने का समय ही नहीं मिला और विमान बिल्डिंग से टकरा गया। हादसे से ठीक पहले फ्लाइट 32 सेकेंड तक हवा में रही।
क्या कोई तकनीकी खराबी थी?
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ईंधन या फ्यूल सिस्टम में कोई खराबी नहीं पाई गई। फ्यूल टेस्टिंग में सब सामान्य था। हालांकि, थ्रस्ट लीवर पूरी तरह टूट चुके थे और टेकऑफ के समय उनका कनेक्शन टूटा हुआ पाया गया। यही कनेक्शन इंजन की शक्ति को नियंत्रित करता है।
मौसम और बर्ड हिट की कोई भूमिका नहीं
AAIB की रिपोर्ट में बताया गया कि हादसे के समय मौसम एकदम साफ था, विजिबिलिटी सामान्य थी और न ही कोई बर्ड हिट या तूफानी स्थिति थी। टेक्निकल दृष्टिकोण से उड़ान के लिए कोई बाहरी बाधा नहीं थी।
RAT (Ram Air Turbine) खुलने की पुष्टि
जैसे ही इंजन बंद हुए, विमान का RAM Air Turbine (RAT) सक्रिय हो गया। यह एक छोटी प्रोपेलर जैसी डिवाइस है जो हवा की गति से घूमती है और पावर और हाइड्रोलिक सिस्टम को सीमित रूप से चालू रखने में मदद करती है। रिपोर्ट में CCTV फुटेज द्वारा इसकी पुष्टि की गई।
क्रैश साइट: पेड़, चिमनी और फिर बिल्डिंग से टकराया विमान
जांच रिपोर्ट के अनुसार, विमान पहले एक पेड़ से टकराया, फिर एक चिमनी और अंत में एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से जा भिड़ा। इसके बाद आग लग गई और मलबा लगभग 1000 फीट क्षेत्र में फैल गया।
पायलट्स मेडिकल फिट थे, अनुभव भी था
दोनों पायलट मेडिकल रूप से फिट थे और उनके पास भरपूर अनुभव था। कमांड पायलट के पास 15,000 घंटे और को-पायलट के पास 3,400 घंटे की उड़ान का अनुभव था। मेडिकल या मानसिक स्थिति को हादसे का कारण नहीं माना गया है।
अब तक कोई चेतावनी या एक्शन नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है और फिलहाल बोइंग या GE (जनरल इलेक्ट्रिक) जैसी कंपनियों को कोई चेतावनी या एडवाइजरी नहीं जारी की गई है।