बड़ी खबर : क्रैश विमान में सवार थे गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी
AI Plain Crash
भारत
RP Raghuvanshi
12 Jun 2025 08:28 PM
AI Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए बड़े विमान हादसे को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय भाई रुपाणी भी सवार थे। इस विमान से जुड़ा बॉडिंग पास सामने आया है जिसमें विजय भाई रुपाणी का नाम लिखा है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी व परिवार के अन्य सदस्य लंदन में थे और गुजरात के पूर्व सीएम विजय भाई रुपाणी एयर इंडिया के विमान से बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर पर पुष्टि नहीं की गई है।