भविष्य की सुरक्षित नौकरियां, AI के दौर में ये 5 जॉब्स रहेंगी सबसे ऊपर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
आज के डिजिटल और AI युग में नौकरी के भविष्य को लेकर लोग चिंतित हैं कि कौन-सी नौकरियां सुरक्षित रहेंगी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ वर्षों में कई नौकरी के तरीके बदलेंगे लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां AI का असर कम होगा और मांग बनी रहेगी। आइए जानते हैं ऐसी 5 ऐसी नौकरियां जिनकी डिमांड हमेशा रहेगी और AI उन्हें नहीं हरा पाएगा। Job News
बिग डेटा स्पेशलिस्ट
हर व्यवसाय आज डेटा पर निर्भर है। लाखों-करोड़ों आंकड़ों को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण करना और सही रणनीति बनाना बिग डेटा स्पेशलिस्ट का काम है। हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग जैसे सेक्टर में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
फिनटेक इंजीनियर्स
फाइनेंस और टेक्नोलॉजी का संगम फिनटेक है। डिजिटल पेमेंट, ब्लॉकचेन, मोबाइल बैंकिंग जैसे क्षेत्र फिनटेक इंजीनियर्स के बिना अधूरे हैं। भविष्य में बैंकिंग, स्टार्टअप्स और भुगतान कंपनियों में इनके लिए अवसर तेजी से बढ़ेंगे।
सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन डेवलपर्स
हर दिन हम जो ऐप्स और वेबसाइट्स इस्तेमाल करते हैं उनके पीछे सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की मेहनत होती है। बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे स्टार्टअप्स तक इनकी मांग बनी रहती है। अगर आप स्थिर और लंबी अवधि वाला करियर चाहते हैं, तो यह क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त है।
सिक्योरिटी मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट
जैसे-जैसे ऑनलाइन दुनिया बढ़ रही है, साइबर खतरों में भी इजाफा हो रहा है। डेटा चोरी, हैकिंग और साइबर हमलों से बचाने के लिए सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की जरूरत हर क्षेत्र में बढ़ रही है। बैंक, आईटी कंपनियां और सरकारी एजेंसियां इस क्षेत्र में प्रतिभाओं को काम पर रख रही हैं।
हर सेक्टर में डेटा का भंडारण और सही तरीके से प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। डेटा वेयरहाउसिंग स्पेशलिस्ट इसका समाधान करते हैं। फाइनेंस, रिटेल और टेक इंडस्ट्री में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। Job News