AIIMS Jodhpur भर्ती 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पद, मिलेगी 1.23 लाख तक सैलरी!
भारत
चेतना मंच
01 Sep 2025 05:47 PM
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप-ए) के 109 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 तय की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत ₹1,01,500 से ₹1,23,100 प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास MBBS, MD या समकक्ष डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना आवश्यक है। संबंधित विषय में वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है।
आयु सीमा (Age Limit)
अधिकतम आयु सीमा: 50 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी:
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PwD: 10 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), OBC और EWS: ₹3000
SC, ST और PwD: ₹200
कैसे करें आवेदन?
AIIMS जोधपुर की वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं।
"Recruitment" सेक्शन में Apply लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरें और श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे से जांच लें।
आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।