विज्ञापन
National News: प्लेन ने दिल्ली से उड़ान भरी। उसे अमृतसर उतराना था।

Air India News: एअर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार रात रास्ता भटककर पाकिस्तान के एयरस्पेस में जा घुसी। प्लेन ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे अमृतसर लैंड होना था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरबस AI-321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। विमान अपने तय समय से 3 मिनट देरी से उड़ा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई।
प्लेन को रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर में लैंड होना था लेकिन यह रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयर स्पेस में जा घुसा।
पाकिस्तान की तरफ से मिली चेतावनी
पायलट को भी तब लगा, जब पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से विमान को चेतावनी मिलने लगी। पायलट ने विमान का रास्ता बदला और यू-टर्न लेकर वापस भारत के एयरस्पेस में आया।
विमान अमृतसर की सीमा में पहुंचा तो वह अपने तय समय से लेट था इसलिए ट्रैफिक बढ़ने से विमान को उतरने की परमिशन नहीं मिली। एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से विमान को वापस दिल्ली जाने के निर्देश मिले। इसके बाद विमान वापस दिल्ली गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब 2 घंटे बाद विमान ने अमृतसर के लिए फिर से उड़ान भरी।
पाकिस्तान की फ्लाइट भी भूली थी रास्ता
इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की पैसेंजर फ्लाइट फ्लाई जिन्ना-9P514 खराब मौसम के कारण भारतीय एयरस्पेस में घुस आई थी। लाहौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा होते ही फ्लाइट को वापस पाकिस्तानी एयरस्पेस में लाया गयAir India Newsा।
विज्ञापन