
Operation Sindoor : भारत द्वारा आतंक के खिलाफ की गई निर्णायक कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर तगड़ा झटका देखने को मिला है। मंगलवार रात की एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान का प्रमुख शेयर सूचकांक KSE-100 5% तक लुढ़क गया है । कराची स्टॉक एक्सचेंज में इस भारी गिरावट ने बाजार को लगभग 6,300 अंक तक नीचे गिरा दिया है ।