
Airforce Recruitment केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती से जुड़े नए मॉडल अग्निपथ योजना को लागू किया है। ऐसे में अब तीनों सेनाओं में इस स्कीम के जरिए ही जवानों को देश सेवा का मौका मिलेगा। इसी योजना के तहत जवानों को अग्निवीर कहा जाएगा, जिसके लिए अब भारतीय वायु सेना ने भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में वायु सेना में भर्ती होने वाले जवान यहां देखें पूरी डिटेल।
कब से शुरु है रजिस्ट्रेशन भारतीय वायु सेना के मुताबिक अग्निपथ भर्ती योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जून 2022 से शुरू होगा, जो 5 जुलाई 2022 तक चलेगा। वहीं रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई 2022 से शुरू होगी।
आवेदन कैसे करें एयरफोर्स में नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल जानने के लिए इस लिंक विजिट careerindianairforce.cdac.in कर सकते हैं।
आयु पात्रता नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने बताया कि 29 दिसंबर 1999 से 29 जून 2005 के बीच जन्मे उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बताया कि भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को संशोधित कर 23 साल कर दिया गया है। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है युवाओं को इसका लाभ मिलेगी।