
Akanksha Dubey : गाजियाबाद। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanskah Dubey) के हत्यारे को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है ।मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसायटी से आकांक्षा दबे के हत्यारोपी समर सिंह पकड़ा गया है। इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था और 4 दिन पहले गाजियाबाद में आया था। गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हमसे हेल्प मांगी थी। इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसायटी से वाराणसी पुलिस ने कस्टडी में लिया है।
आपको बता दें कि 26 मार्च, 2023 को आत्महत्या से मौत हो गई। 25 वर्षीय अभिनेत्री वाराणसी में अपने होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं। वे वहां अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए गई थीं। उसके होटल के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन उनकी हत्या के आरोप समर सिंह और संजय सिंह पर हैं जो पुलिस की पहुंच से बाहर थे। ये दोनों भाई पिछले 11 दिनों से फरार चल रहे थे लेकिन अब एक नए घटनाक्रम में समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, तब से वो फरार चल रहे थे। आकांक्षा की मां द्वारा दायर शिकायत में समर सिंह के भाई संजय सिंह को भी एक अन्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. खबरों की मानें तो समर विदेश जाने की योजना बना रहा था लेकिन जब पुलिस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने सभी हवाई अड्डों को उसकी पहचान करने और उसे देश से बाहर नहीं जाने देने के लिए सूचित किया। सारनाथ थाने के एसएचओ धर्मपाल सिंह ने कहा कि समर और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी आकांक्षा की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।