Alert Lucknow : पियोगे शराब तो हैप्पी न्यू ईयर जेल में
Alert Lucknow
भारत
चेतना मंच
31 Dec 2022 06:02 PM
Alert Lucknow : लखनऊ। एक जनवरी से नए साल 2023 का आगाज होने जा रहा है। खुशी मनाइये। लेकिन, एक दायरे में रहकर। उससे बाहर जाएंगे तो वह रास्ता आपको जेल में ले जाएगा।
Alert Lucknow
बता दें, नववर्ष को होने वाले आयोजनों को लेकर लखनऊ पुलिस सतर्क हो गई है। आपको नए साल का जश्न कैसे और कहां मनाना है उसकी सीमा तय कर दी गयी है। इसके मद्देनजर पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं जिसके चलते रात 2 बजे तक पीआरवी, पिंक स्कूटी और पिंक पैंथर गश्त करेंगी।
नववर्ष आयोजन पर ड्रोन कैमरे और आईटीएमएस से भी पुलिस विशेष नजर रखेगी। इस मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई होगी। नववर्ष के दिन पूरे कमिश्नरेट में 7900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक बार, होटल और रेस्टोरेंट में मानक से अधिक लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे। समिट बिल्डिंग और बार मैनेजमेंट सुरक्षा के सभी इंतजाम करेगा। ये पूरी तरह से मैनेजमेंट की जिम्मेदारी होगी। क्योंकि, कोई गड़बड़ी होने पर जिम्मेदारी इन्हीं की होगी। इस संबंध में लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने निर्देश जारी कर दिए हैं।