
Toll Plaza Free : यदि आप किसी हाईवे से भी अपने वाहन में यात्रा करते हैं तो आपको टोल शुल्क का मोटा भुगतान करना पड़ता है। इस बीच टोल बूथ (टोल प्लाजा) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर यह है कि मंगलवार तथा बुधवार 20 तथा 21 फरवरी (2024) को भारत के ज्यादातर टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। आप किसी भी टोल प्लाजा से होकर गुजरेंगे तो मंगलवार तथा बुधवार को टोल प्लाजा पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। दरअसल देश भर में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसानों ने अगले दो दिन तक टोल प्लाजा फ्री कराने की घोषणा की है।
Toll Plaza Free