Almora News : घर में जमा कर रखा था अवैध शराब का जखीरा
भारत
RP Raghuvanshi
10 Jan 2023 09:45 PM
नवीन बिष्ट (ब्यूरो प्रमुख)Almora News : अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि (Devbhoomi) 2025 के मिशन को लेकर अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत दन्या थाना पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब घर में स्टोर (Store) करने वाले तस्कर को पकड़ा है।
Almora News
थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा छापेमारी के दौरान ग्राम ध्याड़ी दन्या में त्रिलोक सिंह (वर्ष 49) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम ध्याड़ी, लीसा डिपो के पास को पकड़ा इसके घर से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (24 बोतल, 48 अददे व 528 पव्वे विभिन्न ब्रांड) के बरामद हुए। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 1 लाख रूपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष (SHO) दन्या के साथ हेड़ कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी, महिला हेड कांस्टेबल सुशीला राणा व कांस्टेबल ललित मोहन शामिल रहे।
Almora News : गाजियाबाद से पकड़ा 55 लाख की धोखाधड़ी करने वाला