आलू की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें, एक बार खाकर बार-बार बनाएंगे
Aloo Fry Recipe
भारत
चेतना मंच
15 Feb 2024 10:46 PM
Aloo Fry Recipe : आलू के बिना हर सब्जी अधूरी लगती है शायद इसलिए आलू को सब्जियों का राजा भी कहा जाता है। अगर देखा जाए तो हम प्रतिदिन आलू से बनी कोई न कोई डिसेज तो खा ही लेते हैं। आलू की सब्जी बनाना काफी आसान होता है लेकिन हर रोज एक ही तरह का स्वाद ले लेकर हम बोर हो जाते हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं।
Aloo Fry Recipe
यदि आप भी आलू खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको भुने हुए आलू की जबरदस्त रेसिपी बताएंगे जो स्वादिष्ट होने के साथ काफी चटपटा भी होता है। साथ ही इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। चलिए जान लेते हैं कि भुने आलू को कैसे बनाएं।
सामग्री
आधा कप तेल
एक कप बेसन
तीन छोटा चम्मच घी
दो तेजपत्ते
थोड़ी कालीमिर्च
चार हरी इलायची
दो बड़े प्याज
चार टमाटर
एक कटोरी दही
एक छोटी चम्मच हल्दी
एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
कुछ हरा धनिया
भुना आलू बनाने की विधि
भुना आलू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को हल्के आंच में चढ़ा दें और उसमें तेल डालकर गर्म होने दें।
जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें काली मिर्च,तेजपत्ता, हरी इलायची डालकर उसे फूटने दें।
जब मसाला पककर फूटने लगे तो उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनें।
जब प्याज ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर,धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक,घी के साथ हल्का पानी डालकर करीब 10 मिनट तक अच्छे से फ्राई करें।
जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें दही, लाल सूखी मिर्च और नमक डालकर ढ़क दें और 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
मसालों से खूशबू आने लगे तो इसमें छीले हुए आलू डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
जब तक आपके आलू पक रहे हैं तब तक आप बेसन का मिश्रण तैयार कर लें। बेशन का मिश्रण तैयार करने के लिए दूसरे पैन में घी को अच्छे से गर्म करके उसमें बेसन को भून लें।
जब ये मिश्रण ठंडे हो जाए तो इसे भी आलूओं के साथ डालकर करीब पांच मिनट तक पकाएं।
जब ये अच्छे से पक जाएं तो ऊपर से भुने हुए आलू में बारीक कटा हुआ धनिया डाल दें।
अब आपका भुने आलू की रेसिपी बनकर बिल्कुल तैयार है आप इस लजीज भूने आलू को गर्मागर्म पराठे के साथ खा सकते हैं। अगर आपको आलू खाने का बेहद शौक है तो आपको भुने आलू की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।