
Amazing एक महिला एक वर्ष में कितने बच्चों की मां बन सकती है। तो आपका जवाब यही होगा कि सामान्य तौर पर एक बच्चे की और यदि बच्चे जुड़वा हो तो एक से अधिक की मां बन सकती है। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि एक महिला एक वर्ष के भीतर 21 बच्चों की मां बन गई। जानिए यह कैसे संभव हुआ। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी हैं। जिसके बाद सरोगेसी तकनीक को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस तकनीक से कई जानी-मानी हस्तियां पहले भी अभिभावक बन चुकी हैं। ऐसी ही एक महिला के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिन्होंने सरोगेसी की मदद से 21 बच्चों को पैदा किया है।
रूस की क्रिस्टिना ओजतुर्क एक अरबपति हैं और रूस की राजधानी मॉस्को में रहती हैं। 24 वर्षीय क्रिस्टिना सिर्फ एक वर्ष के भीतर 21 बच्चों की मां बन चुकी हैं। क्रिस्टिना ने लक्ष्य रखा है कि वो 105 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी किया है। क्रिस्टिना ओजतुर्क के पति मॉस्को के अरबपति शख्स हैं। उनकी उम्र 57 साल है। क्रिस्टिना अपने 57 वर्षीय पति गैलिप ओजतुर्क से जॉर्जिया में मिली थीं। दोनों ने शादी की और पिछले एक वर्ष में ये कपल 21 बच्चों का अभिभावक बन गया है। रुस के अखबार डेली मेल की खबर के मुताबिक पिछले एक वर्ष में इस दंपत्ति ने 68 लाख रुपए का खर्चा कर 21 बच्चे पैदा करवाए हैं। गैलिप और क्रिस्टिना मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए सरोगेसी पर खर्च कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 68 लाख रुपए का खर्चा वो बच्चों के देखरेख पर खर्च कर चुके हैं। इतना ही नहीं एक सप्ताह में इन बच्चों पर 4 लाख रुपए का खर्चा होता है।