Ambala Accident : हरियाणा में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, आठ लोगों की मौत
Truck collided with bus in Haryana, eight people died
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:05 AM
अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में कक्कड़ माजरा गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक और बस की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। घायलों को अंबाला सिटी और नारायणगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। राहगीरों की मदद से हताहत लोगों को बस से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।