
America : हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई । जिसने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। इसी संदर्भ में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में भारत और पाकिस्तान दोनों को अहम संदेश दिया है।
दरअसल अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू में यह भी स्पष्ट किया गया कि आतंक के खिलाफ दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए। भारत को इस हमले का ऐसा जवाब देना चाहिए जिससे क्षेत्र में कोई बड़ा संघर्ष न हो। अमेरिका ने भारत को संयम बरतने की सलाह दी है, ताकि क्षेत्रीय शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकियों की पहचान कर, भारत के साथ सहयोग करना चाहिए।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत और पाकिस्तान के नेताओं से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान को जांच में सहयोग करने और तनाव कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाने को कहा। अमेरिका इस पूरे मामले में शांति और स्थिरता को प्राथमिकता देने की वकालत कर रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह का बयान: “यह नरेंद्र मोदी का भारत है, एक-एक का बदला लिया जाएगा।” गृहमंत्री अमित शाह ने इसे कायरतापूर्ण हमला बताते हुए कड़ा प्रतिशोध लेने की कसम खाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि हम जिम्मेदार लोगों को दुनिया के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। America :