AMERICA NEWS: पहली अश्वेत समलैंगिग महिला रामचंद्रन बनीं सदस्य
AMERICA NEWS
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:34 AM
AMERICA NEWS: ह्यूस्टन। भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी जननी रामचंद्रन अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ओकलैंड नगर परिषद की सदस्य के रूप में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की और पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनकर उभरी हैं।
रामचंद्रन ने 10 जनवरी को आयोजित एक समारोह में जिला-4 के लिए ओकलैंड नगर परिषद की सदस्य के रूप में साड़ी पहनकर औपचारिक शपथ ली।
AMERICA NEWS
उन्होंने ट्वीट किया, हम जीत गए! ओकलैंड जिला-4 के लिए अगली नगर परिषद सदस्य बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आधिकारिक तौर पर ओकलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र की परिषद सदस्य बनूंगी, अश्वेत रंग की पहली समलैंगिक महिला और ओकलैंड नगर परिषद में सेवा करने वाली पहली दक्षिण एशियाई।
रामच्रदंन ने आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा, उन सभी की बेहद आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। औपचारिक शपथ लेते समय अपने प्रियजनों को अपने साथ पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं! वह खुद को "दक्षिण भारत के एक छोटे से गांव के प्रवासियों की बेटी" बताती हैं।