
Amit Shah : तमिलनाडु की सियासी फिज़ा में हलचल तेज़ हो गई है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दो महीनों में पाँच बार अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी अब राज्य में डीएमके के खिलाफ एक सशक्त गठबंधन की रणनीति पर गंभीरता से काम कर रही है।
चेन्नई में बीजेपी की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
अमित शाह प्रदेश बीजेपी पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों और क्षेत्रीय समीकरणों पर मंथन करेंगे।
समाज के विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली लोगों से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय है। Amit Shah
शाह आरएसएस विचारक और तुगलक पत्रिका के संपादक एस. गुरुमूर्ति से भी मुलाकात करेंगे।
यह बातचीत तमिलनाडु की सांस्कृतिक और वैचारिक राजनीति को प्रभावित कर सकती है। Amit Shah
संसद में अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि 2026 में एनडीए की सरकार तमिलनाडु में बनेगी।
बीजेपी, पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई की अगुवाई में राज्य में खुद को मजबूत कर चुकी है, लेकिन चुनावी जीत अभी दूर है।
इतिहास गवाह है कि बीजेपी को राज्य में गठबंधन के जरिए ही चुनावी सफलता मिली है।
2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले उतरी बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी।
सत्तारूढ़ डीएमके पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
विपक्षी दलों को लगता है कि AIADMK व अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन ही डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बाहर कर सकता है।
AIADMK ने अन्नामलाई पर वरिष्ठ नेताओं के अपमान का आरोप लगाकर गठबंधन से किनारा कर लिया था।
गठबंधन को फिर से स्थापित करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष पद पर बदलाव किया जा सकता है।
नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही नाम की घोषणा संभव है।
सूत्रों के अनुसार नयनार नागेन्द्रन के नाम पर सहमति बन रही है।
वह पहले AIADMK के प्रभावशाली नेता रह चुके हैं और अब बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हैं।
उनके नाम पर AIADMK को भी कोई आपत्ति नहीं बताई जा रही।
मशहूर अभिनेता थलापति विजय की पार्टी एनटीके ने भी डीएमके के खिलाफ मोर्चा खोला है।
अन्नामलाई के पद छोड़ने के बाद एनटीके से बातचीत की संभावनाएं बढ़ गई हैं। Amit Shah :