Political news- अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की मुलाकात
Amrindar Singh (PC-India today)
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:04 AM
नई दिल्ली:- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) के साथ मुलाकात की। इन दोनों की मुलाकात डोभाल के आवास पर हुई।
अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) के मुताबिक 30 मिनट के इस मुलाकात में उन्होंने डोभाल से पंजाब की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर वार्तालाप की। कैप्टन सिंह का कहना है कि आज भले ही वह पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं है लेकिन पंजाब उनका है और पंजाब से जुड़ी हर समस्या उनकी निजी समस्या है।
जानकारी के लिए आपको बता दें इससे पहले कल यानी 29 सितंबर को कैप्टन सिंह ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी उनके आवास पर मुलाकात की थी। अमित शाह के साथ हुई 45 मिनट के मुलाकात में इनकी कृषि कानून से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। कैप्टन सिंह ने अमित शाह से कृषि कानून से जुड़ी समस्याओं के समधान करने की अपील की।
जब से कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है तब से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ पकड़ सकते हैं। परंतु जब भाजपा से जुड़ने संबंधित सवाल इनसे पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ मना कर दिया।।साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे। ऐसे में अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह एक नई पार्टी बना कर चुनाव के मैदान में उतरेंगे।