Anant Ambani : जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी
Anant Ambani
भारत
RP Raghuvanshi
29 Dec 2022 10:01 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Dec 2022 10:01 PM
Anant Ambani : मुंबई। रिलायंस समूह के चैयरमेन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक बड़े बिजनेसमेन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ उनकी सगाई की रस्म राजस्थान में एक निजी समारोह में पूरी की गई।
Anant Ambani
राजस्थान के नाथद्धार में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोका रस्म आयोजित की गई।
कौन है राधिका मर्चेंट
आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट एक भारतीय बिजनेसवुमन, डांसर, मीडिया पर्सनैलिटी, सेलिब्रिटी पार्टनर और ऑनलाइन पर्सनालिटी हैं, जिनका जन्म 18 दिसंबर, 1994 को हुआ था। उन्होंने स्टारडम तब हासिल किया जब उन्होंने अपने लॉन्ग-टर्म लवर अनंत अंबानी को प्रपोज किया।
हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और वाइस-चेयरमैन वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला मर्चेंट की की बेटी है राधिका मर्चेंट। उनकी छोटी बहन का नाम अंजलि मर्चेंट है। वह अपनी माँ और बहन के साथ पारिवारिक कंपनी में भी काम करती है, जिसके मालिक उसके पिता हैं।
अंबानी परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और आज के समारोह से आने वाले महीनों में उनकी शादी की औपचारिक यात्रा शुरू हो रही है। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं क्योंकि वे एक साथ रहने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।”
अनंत ने जहां अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, वहीं राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।
बयान में कहा गया है कि अनंत रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व करते हैं और राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में काम करती हैं।
अंबानी के तीन बच्चे हैं - जुड़वां आकाश और ईशा और सबसे छोटा बेटा अनंत।
उनकी बेटी ईशा ने दिसंबर 2018 में पीरामल समूह के वारिस आनंद पीरामल से शादी की। वे पिछले महीने जुड़वां बच्चों, आदिया और कृष्णा के माता-पिता बने।
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने मार्च 2019 में हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी की थी। उनका दो साल का बेटा पृथ्वी है।