राज्य के मुख्य सचिव केएस जवाहर रेड्डी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच आयोग (सीओआई) की अध्यक्षता आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी शेषसायन रेड्डी करेंगे। सीओआई को एक महीने में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की एक राजनीतिक बैठक के दौरान 28 दिसंबर, 2022 को एसपीएस नेल्लोर जिले के कंदुकुरु शहर में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी।
Andhra Pradesh News
इसके अलावा एक जनवरी को मुफ्त उपहार वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।