
Anganwadi Bharti 2022 : राजस्थान के जयपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशुपालन गृह कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं, राजस्थान ने निकाली है। नोटिस के अनुसार आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई को शाम 5 बजे तक है। राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन के साथ ईमेल से भी कर सकते हैं। ईमेल आईडी नोटिफिकेशन में मिलेगी। दरअसल, प्रत्येक परियोजना के लिए अलग-अलग ईमेल आईडी है।
नोटिस के अनुसार, आवेदक का उसी राजस्व ग्राम/वार्ड (शहरी क्षेत्र) का स्थानीय निवासी होना चाहिए जिस ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया जा रहा हो। यदि उसी वार्ड से कोई आवेदन नहीं होता है तो निकटतम अन्य वार्ड की महिला के आवेदन पर विचार किया जा सकता है।
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशुपालना गृह कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी पद के लिए उम्मीदवार को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। – सहायिका के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। – आवेदक का विवाहित होना जरूरी है।
आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन एससी, एसटी, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष योग्यजन (गति आधारित प्रमस्तिष्क घात, रोग मुक्त कुष्ठ, बौनापन, एसिड अटैक से पीड़ित और पेशीय दुष्पोषण) के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल है। जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट को प्रमाण माना जाएगा।
यहां क्लिक करके राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2022 का नोटिस देखें
इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.wcd.rajasthan.in पर विजिट कर सकते हैं।