
Anganwadi Recruitment 2022: आंगनबाड़ी (Anganwadi Recruitment 2022) में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। (Anganwadi Recruitment 2022) इसके लिए ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग गुजरात ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के रिक्ति पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8860 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 16 मार्च 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 8860 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी।
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://e-hrms.gujarat.gov.in/Advertisement पर क्लिक करके भी इन पदों (Anganwadi Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही इस लिंक https://e-hrms.gujarat.gov.in/Advertisement/Index# के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।