प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) से 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में मंगलवार को पूछताछ शुरू कर दी है। रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अंबानी को ईडी ने 1 अगस्त को समन जारी किया था जिसके तहत उन्हें आज नई दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होना पड़ा। Anil Ambani
