
अन्नामलाई (K. Annamalai) को लेकर सबसे बड़ा कयास यह है कि उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद या बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अन्नामलाई (K. Annamalai) के संगठनात्मक कौशल का उपयोग पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर करेगी। इससे अन्नामलाई समर्थकों में उत्साह बढ़ा है।
उनकी दिल्ली जाने की संभावना इस कारण भी मजबूत मानी जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दोनों के वे पसंदीदा नेताओं में गिने जाते हैं। हालांकि, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है, और नई नियुक्तियों के साथ अन्नामलाई की भूमिका स्पष्ट हो सकती है।
कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि अन्नामलाई (K. Annamalai) को तमिलनाडु में ही रहकर संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 2024 लोकसभा चुनाव में भले ही पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी, लेकिन 11% वोट शेयर लेकर उसने अपनी स्थिति में सुधार किया। यह 2019 के मुकाबले 3.5% अधिक है। अन्नामलाई की नेतृत्व शैली और युवाओं में लोकप्रियता ने पार्टी को एक नई पहचान दी।
नए प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन का बैकग्राउंड एआईएडीएमके से रहा है। बीजेपी के नए समीकरणों में वह एक अनुभवशील नेता के तौर पर उभरे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि तमिलनाडु में आगामी चुनावों में अन्नामलाई और नागेंद्रन मिलकर बीजेपी की रणनीति को धार देंगे।K. Annamalai :