डैडी मुझे माफ करना' सुसाइड नोट लिख कर फांसी पर झूला पत्नी का सताया एक और अतुल सुभाष
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:11 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:11 AM
कर्नाटक: पिछले महीने बेंगलुरु में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर चुके आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंजीनियर अतुल सुभाष का केस अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। अभी अतुल सुभाष को कोर्ट से न्याय मिल भी नहीं पाया है, कि एक और शख्स ने अपनी पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है।
दरअसल कर्नाटक के हुबली से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है जो अतुल सुभाष के केस से काफी मिलता-जुलता है। खबरों के मुताबिक कर्नाटक के हुबली में रहने वाले एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है और उसने अपनी सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उसकी पत्नी चाहती है कि वो मर जाए।
सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर झूला शख्स:
ये पूरी घटना है हुबली के चामुंडेश्वरी नगर की। खबर सामने आई है कि चामुंडेश्वरी नगर में रहने वाले 40 वर्षीय शख्स पेटारू गोल्लापल्ली ने आत्महत्या कर ली है। यह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी लेकिन शादी के कुछ महीने बाद से ही पत्नी से मनमुटाव शुरू हो गया, जिसकी वजह से दोनों अलग रहने लगे थे। पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी के साथ 20 लाख मुआवजे की मांग की थी।
पेटारू गोल्लापल्ली के भाई ने बताया कि रविवार को जब सभी लोग चर्च गए हुए थे इसी बीच पेटारू ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा कि - "डैडी, मुझे माफ कर दीजिएगा। मेरी पत्नी मुझे मार रही है। वह चाहती है कि मैं मर जाऊं।"
पीड़िता के भाई ने लगाई न्याय की गुहार:
पेटारू गोल्लापल्ली के भाई इनाया ने अपने भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि- ' हम हमारे भाई के लिए न्याय चाहते हैं। उस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। किसी को भी ऐसा नहीं भुगतना चाहिए, जैसा मेरे भाई ने भुगता है। उसके (महिला के) बड़े भाई ने भी उसे पीटा था और इसके संबंध में पुलिस रिपोर्ट भी है।'
युवती की धमकी, रेप केस में फंसाकर कर दूंगी बर्बाद