
Anurag Thakur : भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है कि अगर अब भारत पर कोई आतंकी हमला हुआ, तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादा तेज़ और जबरदस्त होगा।
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा: अगर पाकिस्तान आंख दिखाएगा तो हम आंख नोच लेंगे उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवादियों के पीछे छिपकर भारत से लड़ाई करने की कोशिश करता है। लेकिन अब भारत चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि चाहे 1965 का युद्ध हो, 1971 की लड़ाई या फिर करगिल की जंग, हर बार भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और हवाई पट्टियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा: अगर अगली बार कोई आतंकी हमला हुआ, तो ऐसा हाल होगा कि जनाजा उठाने वाला भी कोई नहीं बचेगा और रोने वाला भी नहीं मिलेगा।
राजस्थान के बीकानेर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले के जवाब में भारत ने सिर्फ 22 मिनट में 9 बड़े आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। प्रधानमंत्री ने कहा: अब भारत की नीति साफ है – हमला हुआ तो जवाब ज़रूर मिलेगा, कब और कैसे मिलेगा, ये भारत तय करेगा। भारत अब आतंकवाद फैलाने वाली सरकार और आतंकियों को अलग-अलग नहीं देखेगा। दोनों को एक जैसा माना जाएगा। Anurag Thakur