Apple का बड़ा एक्शन, दो वायरल डेटिंग ऐप्स को किया बैन!
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:20 AM
Apple ने डेटा प्राइवेसी से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद दो लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स Tea और TeaOnHer को अपने ग्लोबल App Store से हटा दिया है। ये दोनों ऐप्स कुछ ही महीनों में बेहद वायरल हो गए थे लेकिन अब यूजर्स इन्हें iPhone या iPad पर डाउनलोड या एक्सेस नहीं कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, Apple को लंबे समय से इन ऐप्स के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। कई यूजर्स ने आरोप लगाया था कि ये ऐप्स डेटा प्राइवेसी और कंटेंट मॉडरेशन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कंपनी ने डेवलपर्स को कई बार चेतावनी दी लेकिन सुधार न होने पर आखिरकार 21 अक्टूबर को इन ऐप्स को हटाने का फैसला लिया गया। Apple Dating App Ban
महिलाओं के लिए बनाए गए थे ये ऐप्स
Tea और TeaOnHer खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए थे। 2023 में शुरू हुए इन ऐप्स ने एक अनोखे फीचर की वजह से तेजी से लोकप्रियता हासिल की थी। इनमें यूजर्स उस व्यक्ति के बारे में फीडबैक या रिव्यू पोस्ट कर सकती थीं जिससे वे डेट कर रही थीं। यूजर प्रोफाइल्स पर “रेड फ्लैग” और “ग्रीन फ्लैग” जैसे टैग भी दिखाए जाते थे जिससे दूसरों को संभावित पार्टनर के बारे में जानकारी मिल सके।
यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल
Appfigures की रिपोर्ट के अनुसार, Apple को इन ऐप्स के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुईं। आरोप था कि इन प्लेटफॉर्म्स पर नाबालिगों की निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रही थी जो डेटा सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है। Apple ने इस पर डेवलपर्स से संपर्क कर सुधार की मांग की थी लेकिन यूजर शिकायतें बढ़ती चली गईं।
Apple ने टेक वेबसाइट TechCrunch से पुष्टि की है कि इन ऐप्स ने App Store की उन नीतियों का उल्लंघन किया जो यूजर प्राइवेसी, कंटेंट मॉडरेशन और डेटा कंप्लायंस से जुड़ी हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर डेटा की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी ऐप के लिए इन मानकों का पालन करना जरूरी है। इन ऐप्स ने लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। खासकर युवतियों के बीच यह ट्रेंडिंग हो गया था क्योंकि यह उन्हें डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर करने और दूसरों को सचेत करने का मौका देता था। हालांकि, जैसे-जैसे ऐप का इस्तेमाल बढ़ा प्राइवेसी और गलत यूजर डेटा शेयरिंग के मामले भी सामने आने लगे। Apple Dating App Ban