UPSC Exam: सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म हुआ जारी, यहां हैं डायरेक्ट लिंक।
भारत
RP Raghuvanshi
21 Mar 2022 11:15 PM
UPSC सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर विस्तृत आवेदन पत्र भर सकते हैं। सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का डीएएफ 2 जमा करने की लास्ट डेट 24 मार्च 2022 शाम 6 बजे तक है।
कैसे और कहा करे अप्लाई?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 2021 के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF- 2) जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर विस्तृत आवेदन पत्र भर सकते हैं । सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का डीएएफ 2 जमा करने की लास्ट डेट 24 मार्च 2022 शाम 6 बजे तक है ।
UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 07 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के रिजल्ट 17 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे। चयनित उम्मीदवार अब पर्सनेलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।